लेखक: एडवोकेट मोहन कुमार
राजद उम्मीदवारों की सूची 2025 का इंतज़ार अब खत्म हो गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अब तक 45 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और पुराने नेताओं के बीच संतुलन बनाते हुए टिकट वितरण किया है। इस सूची में तेजस्वी यादव, मुन्ना यादव, विजय सम्राट और आलोक मेहता जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सिर्फ पहली सूची है — आने वाले दिनों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।
2025 के चुनावी समीकरण में RJD का फोकस
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है। एनडीए और इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Bloc) दोनों अपने-अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया में हैं।
राजद की पहली सूची से यह साफ झलकता है कि पार्टी इस बार युवा चेहरों और सामाजिक समीकरणों पर खास ध्यान दे रही है।
राजद ने जिन 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से कई सीटें पारंपरिक राजद गढ़ रही हैं, जबकि कुछ नई सीटों पर भी पार्टी ने जोखिम उठाते हुए नए चेहरों को मौका दिया है।
राजद की 45 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची 2025
| क्रमांक | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | राघोपुर | तेजस्वी यादव |
| 2 | बोचहा | अमर पासवान |
| 3 | मीनापुर | मुन्ना यादव |
| 4 | नोखा | अनीता |
| 5 | महिषी | गौतम कृष्णा |
| 6 | अलौली | रामवृक्ष सदा |
| 7 | पारू | शंकर यादव |
| 8 | उजियारपुर | आलोक मेहता |
| 9 | बैकुंठपुर | प्रेम शंकर यादव |
| 10 | शेखपुरा | विजय सम्राट |
| 11 | गड़खा | सुरेंद्र राम |
| 12 | इस्लामपुर | राकेश रौशन |
| 13 | बख्तियारपुर | अनिरुद्ध यादव |
| 14 | बेलागंज | विश्वनाथ यादव |
| 15 | फतुहा | रामानंद यादव |
| 16 | कांटी | इस्माइल मंसूरी |
| 17 | दरभंगा | ललित यादव |
| 18 | मोरवा | रणविजय साहू |
| 19 | मुंगेर | मुकेश यादव |
| 20 | शाहपुर | राहुल तिवारी |
| 21 | हाजीपुर | देव कुमार चौरसिया |
| 22 | सिमरी बख्तियारपुर | युसुफ सलाहउद्दीन |
| 23 | रघुनाथपुर | ओसामा शहाब |
| 24 | गायघाट | निरंजन राय |
| 25 | हसनपुर | माला पुष्पम |
| 26 | बनियापुर | चांदनी सिंह |
| 27 | परबत्ता | डॉ. संजीव कुमार |
| 28 | हथुआ | राजेश कुशवाहा |
| 29 | मटिहानी | बोगो सिंह |
| 30 | संदेश | दीपू यादव |
| 31 | महुआ | मुकेश रौशन |
| 32 | मसौढ़ी | रेखा पासवान |
| 33 | मनेर | भाई वीरेंद्र |
| 34 | साहेबपुर कमाल | सत्तानंद सम्बुद्ध |
| 35 | हिलसा | शक्ति सिंह यादव |
| 36 | सीवान | अवध बिहारी चौधरी |
| 37 | सरायरंजन | अरविंद कुमार सहनी |
| 38 | समस्तीपुर | अख्तरुल इस्लाम शाहीन |
| 39 | जोकीहाट | मोहम्मद शाहनवाज |
| 40 | बहादुरपुर | भोला यादव |
| 41 | सोनपुर | रामानुज प्रसाद |
| 42 | रफीगंज | मोहम्मद नेहालुद्दीन |
| 43 | सिंहेश्वर | चंद्रहास चौपाल |
| 44 | मधेपुरा | प्रो. चंद्रशेखर |
| 45 | तरैया | शैलेंद्र प्रताप सिंह |
सामाजिक और राजनीतिक संतुलन पर जोर
राजद की इस सूची में यादव, मुसलमान, दलित और अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी दिखती है। तेजस्वी यादव ने हमेशा “सामाजिक न्याय और रोजगार” को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया है, और इस बार भी सूची उसी दिशा को दर्शाती है।
महिलाओं को भी पार्टी ने अच्छा प्रतिनिधित्व दिया है — अनीता, माला पुष्पम और चांदनी सिंह जैसे नाम इसका प्रमाण हैं
तेजस्वी यादव की रणनीति क्या कहती है?
विश्लेषकों का मानना है कि राजद की यह पहली सूची “तेजस्वी का आत्मविश्वास” दिखाती है।
तेजस्वी यादव खुद राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे, जो उनका पारंपरिक सीट रही है।
उनका लक्ष्य है कि इस बार राजद को पूर्ण बहुमत या कम से कम गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया जाए।
इस सूची में पुराने नेताओं के साथ-साथ कई युवा चेहरे हैं — यह बताता है कि पार्टी आने वाले वर्षों में नेतृत्व परिवर्तन और नई सोच की तैयारी में है।
अन्य दलों की तैयारी
जहां राजद ने 45 नाम घोषित कर दिए हैं, वहीं भाजपा, जदयू और कांग्रेस अभी सीट बंटवारे की प्रक्रिया में हैं।
सूत्रों के अनुसार, एनडीए जल्द ही अपनी पहली सूची जारी करेगा, जिसमें करीब 60 सीटों पर उम्मीदवार तय किए जा सकते हैं।
आगे की राह
राजद प्रवक्ता के अनुसार, “यह तो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले हफ्ते में शेष सीटों पर भी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा।”
सूत्रों ने बताया कि अगली सूची में कई वरिष्ठ और पूर्व मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
बिहार की जनता क्या कह रही है?
सोशल मीडिया पर राजद की सूची को लेकर मिले-जुले प्रतिक्रिया हैं।
कुछ लोगों ने तेजस्वी यादव की युवा टीम की सराहना की है, तो कुछ पुराने नेताओं को टिकट न मिलने पर सवाल उठा रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के अपडेट के लिए visit करें www.madhubanitimes.com
राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दौड़ की शुरुआत दमदार तरीके से कर दी है।
पहली सूची ने साफ कर दिया है कि पार्टी अपनी पुरानी रणनीति “सामाजिक न्याय + युवा ऊर्जा” पर कायम है।
अब देखना यह होगा कि क्या यह सूची बिहार की राजनीति में नई दिशा दे पाती है या नहीं।
आपकी क्या राय है राजद की पहली उम्मीदवार सूची पर?
नीचे कमेंट में बताएं
चुनाव से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर जा सकते हैं।
